फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: कुलपति के वाहन के आगे लेट गए छात्र, पुलिस ने जबरन हटाया; प्रदर्शन के दौरान एक छात्र हुआ बेहोश

Wed, 06 Nov 2024 07:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने से गुस्साए एसएसजे परिसर के छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के वाहन के आगे लेटकर विरोध जताया। आक्रोशित छात्रों ने परिसर में चल रहीं परीक्षाएं भी रुकवा दीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने से गुस्साए एसएसजे परिसर के छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के वाहन के आगे लेटकर विरोध जताया। आक्रोशित छात्रों ने परिसर में चल रहीं परीक्षाएं भी रुकवा दीं। पुलिस को वाहन के आगे लेटे छात्रों को उठाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर वाहन आगे बढ़ सका।

विद्यार्थियों ने बुधवार को कुलानुशासक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, निदेशक कार्यालय में ताले जड़ दिए। परिसर में चल रहीं आंतरिक परीक्षाएं भी नहीं होने दीं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को बगैर परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा। इसके बाद छात्रों ने प्रशासनिक भवन पहुंच जमकर हंगामा काटा। इस बीच कुलपति के घर जाने की खबर पाते ही छात्र उनके पीछे लग गए। पुलिस की घेराबंदी के बीच किसी तरह कुलपति वाहन तक तो पहुंचे लेकिन छात्र वाहन के आगे लेटकर चुनाव की तिथि जारी करने की मांग करने लगे। इससे सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने सख्ती दिखाकर किसी तरह छात्रों को सड़क से हटाया। इसके बाद वाहन आगे बढ़ सका। इस दौरान कई बार छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक होती रही।

प्रशासनिक भवन में भारी पुलिस बल तैनात रहा

विज्ञापन

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर दिखा। प्रशासनिक भवन में सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के कार्यालय पहुंचते ही वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने एहतियातन प्रशासनिक भवन के दरवाजे बंद कर दिए।

प्रदर्शन के दौरान एक छात्र हुआ बेहोश
नाराज छात्रों के कुलपति के वाहन रोकने के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच काफी गहमागहमी का मौहाल रहा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहा एक छात्र अचानक बेहोश हो गया। वहीं एक पुलिस कर्मी को भी चोट आई। दूसरे छात्रों ने बेहोश हुए छात्र को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचकर उसका उपचार करवाया। चिकित्सकों के मुताबिक छात्र अब ठीक है।

मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

विज्ञापन

बेहोश छात्र को अस्पताल पहुंचाने के लिए छात्रों ने मौके से जिला अस्पताल में एंबुलेंस भेजने के लिए फोन किया, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर उसे ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी ने कहा कि पहाड़ में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हैं। छात्रों से उनका अधिकार छीनने के बजाय सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें