फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनुष्का और पार्थ कूद सबसे दूर

Wed, 06 Nov 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खेल महाकुंभ के तहत जीजीआईसी द्वाराहाट में विजयपुर न्याय पंचायत की अंडर-14, 17 बालक- बालिका वर्ग की दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने प्रतियोगिता शुभारंभ किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड में हर्षिता तिवारी और बालक वर्ग में सौरभ जोशी ने पहला स्थान पाया। अंडर-14 बालिका वर्ग की लंबी कूद में अनुष्का फुलारा और बालक वर्ग में पार्थ प्रथम स्थान पर रहे। इसी वर्ग की बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में राज आर्या और बालिका वर्ग में अनुष्का फुलारा पहले स्थान पर रहे। शिक्षक बिशन सिंह अधिकारी, मोहन चंद्र जोशी, भावना पंत प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। वहां शिक्षक गोविंद बिष्ट, अनिता कोठारी, प्रेमा जोशी, रितु उपाध्याय, मनीषा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें