फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जैंती कॉलेज में छात्रावास न होने से विद्यार्थी हो रहे परेशान

Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। राज्य गठन से स्थापित जैंती महाविद्यालय में अब तक छात्रावास नहीं बन सका है, इससे विद्यार्थी परेशान हैं। छात्रावास न होने से दूर-दराज से पहुंचने वाले विद्यार्थी किराये के कमरे में रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


वर्ष 1996 में जैंती में महाविद्यालय की स्थापना की गई थी। महाविद्यालय में कुंज, भाबू, पुभाऊं, कुटौली, सैनोली, दाड़िमी, गणाऊं, शहरफाटक, ज्वारनेड़ी, मौरनौला, खांकर समेत दूरस्थ स्थानों के 350 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। छात्रावास न होने से 110 विद्यार्थी किराये के मकान में रह रहे हैं। यहां छात्रावास निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर गौर नहीं किया गया। हालात यह हैं कि किराये का खर्च न उठा पाने पर कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा लेने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। संवाद



बोले विद्यार्थी.......

छात्रावास न होने से बाजार में किराये के महंगे कमरों में रहना पड़ रहा है। कई विद्यार्थी किराया न चुका पाने से पढ़ाई छोड़ गए हैं। छात्रावास होता तो विद्यार्थियों की परेशानी कम होती।
विज्ञापन


I- तरुण कुमार, जैंती। I
-

छात्र लगातार छात्रावास बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किराये के कमरों के लिए भी विद्यार्थियों को भटकना पड़ रहा है, इससे दिक्कत बढ़ गई है। I- गौरव नेगी, जैंती। I
विज्ञापन


-
- महाविद्यालय में छात्रावास नहीं है। उच्चशिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है विद्यार्थियों की समस्या का समाधान होगा।
I- डॉ. संतोष कुमार, प्राचार्य, जैंती महाविद्यालय। I



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें