घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कसारदेवी क्षेत्र में गधेरे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 16 वर्षीय यह किशोर 12वीं का छात्र था।
अल्मोड़ा सुनारीनौला क्षेत्र निवासी वैभव पुत्र स्व. संजय नयाल रविवार दोपहर कसारदेवी क्षेत्र के बल्टा में स्थित एक गधेरे में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूूब गया। उसे डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल राजेश यादव टीम के साथ पहुंचे और वैभव के शव को पानी से निकाला। इसके बाद कोतवाल ने वैभव के परिजनों को हादसे की सूचना दी। इस पर वैभव के चाचा सतीश नयाल घटनास्थल पर पहुंचे। सतीश ने बताया कि वैभव शारदा पब्लिक स्कूल में 12वीं में पढ़ता था। रविवार सुबह वह घर से कसारदेवी के लिए निकला था। घर पर वैभव की मां और एक बहन हैं।