फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी गांव में हाइड्रोपोनिक विधि से की जा रही स्ट्राबेरी की खेती

विज्ञापन
पोखरी गांव में हाइड्रोपोनिक विधि से की जा रही स्ट्राबेरी की खेती का निरीक्षण करते मुख्य उद्यान अ? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ताकुला विकासखंड के ग्राम पोखरी निवासी नारायण सिंह बिष्ट हाइड्रोपोनिक विधि (पानी में) से स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कर रहे हैं। वह जैविक खेती कर सब्जियों और जड़ी बूटी उत्पादन को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

नारायण ने सौ वर्ग मीटर में पॉलीहाउस लगा रखा है। वह पॉलीहाउस में हाइड्रोपोनिक विधि से पानी के जरिए स्ट्रॉबेरी उत्पादन कर रहे हैं। पाइपों में भरे पानी में उन्होंने स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए हैं। हाइड्रोपोनिक विधि से पानी से ही पौधों पोषक तत्व डाले जाते हैं। उनके पॉलीहाउस में स्ट्रॉबेरी के पौध लहलहा रहे हैं। वह करीब 20 नाली (0.40 हेक्टेयर) में ब्रसिका, बंदगोभी, लैट्यूस (सलाद) के अलावा लेमनग्रास, बड़ी इलाइची भी उगा रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने पोखरी गांव जाकर नारायण की खेती को देखा। बताया कि जिले में पहली बार हाइड्रोपोनिक विधि से खेती का जी रही है। उन्होंने नारायण सिंह के प्रयासों को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें