कनिष्ठ अभियंता और अपर सहायक अभियंता के पद पर कुल दस वर्ष की सेवा के बाद प्रथम प्रोन्नत वेतनमान पीबी-3 ग्रेड पे 5400 देने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर्स आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। हड़ताल से निर्माण और विकास कार्य ठप पड़े हैं।
हड़ताली इंजीनियरों की शक्ति सदन में हुई सभा में वक्ताओं ने कनिष्ठ अभियंता पद का वेतनमान एक जनवरी से 4600 ग्रेड पे करने, अधीक्षण अभियंता का वेतनमान केंद्र की तरह करने, अपर सहायक अभियंता के पद को पदोन्नति का पद नहीं मानते हुए नान फंक्शनल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता गिरीश जोशी तथा संचालन विनोद सनवाल ने किया।
बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजेंद्र जोशी, अनुशासन समिति के अध्यक्ष मनीष वर्मा, उपाध्यक्ष गोविंद भट्ट, संजय नयाल, एमएल वर्मा, कमल पालीवाल, पीसी तिवारी, इकबाल हुसैन, रोहित जोशी, वीवी पांडे, विजेंद्र आर्या, कमलेश कुमार बिष्ट, लता नयाल, पंकज कुमार, सिद्धार्थ साह, प्रकाश रौतेला, तारा मोहन लोहनी, भावना पंत, किशोर पटवाल, पायल जोशी, विश्वमोहन गिरी, आनंद सिंह, कमल गोयल, डीपी वर्मा, सुरेश जोशी, गौरव बिष्ट, केसी जोशी, दीप पांडे, राजीव लोचन पांडे, सुधीर वर्मा, धीरज जोशी, एमएल चौधरी, रक्षित वर्मा, आरपी पांडे, गिरीश पांडे, दीप जोशी, राजेंद्र लाल शाह, केएन सती आदि मौजूद थे।