अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 14.03 करोड़ की लागत से बनने वाली पांच सड़कों का भूमि पूजन कर कार्य शुरू करवाया। इन सड़कों के बनने के बाद क्षेत्र के पांच दर्जन गांव यातायात से जुड़ेंगे।
कुजंवाल ने ज्वारनेड़ी-बकस्वाड़ 10 किमी (1.39 करोड़), टकोलीबैंड-ठाणा-मठेणा 17 किमी (5.95 करोड़), नौरा-बघाड़ तीन किमी (1.12 करोड़), कनरा-उटेश्वर तीन किमी (1.62 करोड़), सत्यों-जिफल्टा-नैड़ी छह किमी (3.92 करोड़ ) सड़कों का भूमिपूजन और शिलान्यास कर कार्य शुरू करवाया।
कहा कि प्रयास है कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी गांव सड़क से दूर न रहे। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। इनका लाभ जनता को उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा देने के लिए कार्य करना होगा। कार्यक्रम में लोनिवि के एई संजय नयाल, दीवान सतवाल, महेंद्र मेर, दीपा सतवाल, भगवत कुमार, रमेश मेलकानी, भुवन शर्मा, नवल रावत, दीवान बोरा, प्रताप राम, पूरन पांडे, मदन कुंजवाल, दीपक फर्त्याल, मनोज रावत, विशन रावत, दीपक मलाड़ा आदि थे।