फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 18 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन की रणनीति तैयार

Fri, 16 Jan 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड के आह्वान पर जिले के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विकास भवन परिसर में गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के प्रति आक्रोश जताया और अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार का आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन शासन स्तर पर उनकी उपेक्षा की जा रही है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी काम बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों ने एसीपी का लाभ 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को देने, कर्मचारियों ने एक स्वर में एनपीए को हटाकर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, स्वास्थ्य लाभ के लिए जारी गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने आदि की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह किरमोलिया ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने संचालन करते हुए सभी विभागों के कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष प्रभात जोशी, जिला संरक्षक गोकुल रावत, नरेंद्र सिंह पालनी, प्रमोद मिश्रा, गौरव सिंह, राजेंद्र प्रसाद जोशी, मनोज जोशी, चंदन गोस्वामी, संजय टम्टा और नंदन असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें