फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देघाट में फर्जी आधार कार्ड बनाने पर विवाद

Fri, 16 Jan 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। देघाट स्थित शेरू भनेरिया गांव में नेपाली मूल के व्यक्ति का आधार कार्ड बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। इस संबंध में व्यापारियों ने देघाट थाना उपनिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बाहरी लोगों के सत्यापन किए जाने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवाड़ी ने कहा कि नेपाली मूल के नागरिकों के आधार कार्ड किन दस्तावेज के आधार पर बनाए गए हैं इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि नेपाली मूल के एक नागरिक खेमराज बहादुर का आधार कार्ड खेमराज गिरी के नाम से बनाया जाना गंभीर विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से समय-समय पर बाहरी लोगों के सत्यापन करने और सीएचसी केंद्रों की भी जांच करने की मांग की। पुलिस ने दोषी पाए जाने पर ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहां जगदीश उप्रेती सहित व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें