फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में एसएसबी की एनपीएस कार्यशाला

Wed, 08 Mar 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में एसएसबी की एनपीएस कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में दो दिनी नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) कार्यशाला शुरू हो गई है। अधिकारियों ने एनपीएस के तहत कार्मिकों को जानकारी देकर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। सुझावों को पेंशन कमेटी तक पहुंचाया जाएगा। सीमांत मुख्यालय सभागार में दो दिनी कार्यशाला में पेंशनर वेलफेयर विभाग के अधिकारी पहुंचे थे।
विज्ञापन


अतिरिक्त सचिव वंदन शर्मा, निदेशक सीमा गुप्ता सहित तमाम अधिकारियों ने स्कीम की जानकारी दी। वरिष्ठ सलाहकार प्रेम कुमार, अपर सचिव सिद्धेश्वर चतुर्वेदी ने कहा कि नई पेंशन योजना की जानकारी हर जवान, कार्मिक तक पहुंचानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्मिकों द्वारा रखे जा रहे सुझावों को पेंशन कमेटी को सौंपी जाएगी, कमेटी अपनी योजना में इन सुझावों को रखेगी। इस दौरान मुख्यालय के तमाम अधिकारी, कार्मिक, जवान थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें