फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में डटे हैं एसएसबी के जवान : आईजी

Wed, 06 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह ने कहा है कि एसएसबी सीमाओं की निगहबानी के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मुश्तैदी से कार्य कर रही है। प्रशासन के साथ मिलकर जवानों ने आपदा प्रभावितों को मलबे से निकाला, साथ ही उनकी देखरेख में अभी भी जवान डटे हुए हैं। आईजी ने अल्मोड़ा और पीलीभीत के अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों के संबंध में तमाम दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वार्ता में  सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में एसएसबी की 11वीं वाहिनी डीडीहाट, 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़, पांचवीं वाहनी चंपावत, 57वीं वाहिनी अमृतपुर और 26वीं वाहिनी पीलीभीत के सेनानायकों ने अपने अपने क्षेत्रों में आपदा राहत और बचाव कार्यों में अनुभवी जवानों के दलों को तैनात कर दिया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से हुई तबाही के दौरान एसएसबी के बचाव दल ने अब तक आठ शवों को मलबे से निकाला और कई ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

11वीं वाहिनी डीडीहाट के जवानों ने बस्तड़ी गांव में टेंट लगाकर प्रभावित ग्रामीणों की देखभाल की। जवानों ने प्रशासन के साथ मिलकर उदमा गांव में भी राहत और बचाव कार्य किया। एसएसबी सीमाओं की सुरक्षा के अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें