फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खिलाड़ियों का प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना जरूरी ः प्रो. भाकुनी

Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के खेल विभाग की वार्षिक बैठक विवि के प्रशासनिक भवन में हुई। इस दौरान विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को कुलपति प्रो. बिष्ट की अध्यक्षता में विवि के खेल विभाग की बैठक हुई। इसमें विवि के अधीन परिसर और महाविद्यालय भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा निदेशालय के उपनिदेशक प्रो. आरएस भाकुनी ने कहा कि अब सभी परिसर और महाविद्यालयों के खिलाड़ियों का खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा। इसकी आख्या विवि को प्रतियोगिता के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी।
खिलाड़ियों के खेलों में प्रतिभाग नहीं करने की स्थिति में संबंधित परिसर और महाविद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। विवि की अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए परिसर और महाविद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा परिसर को फुटबॉल, गंगोलीहाट महाविद्यालय को क्रॉस कंट्री, पिथौरागढ़ परिसर को एथलेटिक्स, रानीखेत महाविद्यालय को योग, लोहाघाट महाविद्यालय को कबड्डी और कपकोट महाविद्यालय को खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन के लिए नामित किया। वहां विवि के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान, विवि के वित्त नियंत्रक एके त्रिपाठी, प्रो. पंकज कुमार साह, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. जीसी साह, प्रो. संजीव कुमार आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें