फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में नंदा महोत्सव की धूम

Fri, 09 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में नंदा महोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नंदाष्टमी पर आज नंदादेवी मंदिर में पूजा, अर्चना करने के दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही पूजा, अर्चना करने के लिए लोगों की कतार लगनी शुरू हो गई। काफी इंतजार के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश कर मां नंदा-सुनंदा की पूजा की।
विज्ञापन


इससे पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में चंद वंशज केसी सिंह बाबा ने मां नंदा-सुनंदा की पूजा की। केले के वृक्षों से बनी मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की रात में प्राण प्रतिष्ठा के बाद शुक्रवार को उनकी पूजा हुई। नंदादेवी महोत्सव में देर रात तक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची है।

शुक्रवार को नंदाष्टमी पर नंदादेवी मंदिर में भक्तों की दिनभर काफी भीड़ रही। खासकर महिलाएं सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगी थी। दिनभर मंदिर में पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर और बाजार में भी काफी चहल-पहल रही।
विज्ञापन


मेले में लगी दुकानों से लोगों ने अपनी मनपसंद सामग्री की जमकर खरीदारी की। चंदवंशज पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने नंदादेवी मंदिर में पूजा की। महोत्सव में बृहस्पतिवार रात विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने लोकनृत्य, गीत आदि कार्यक्रम पेश किए।

कार्यक्रमों को देखने के लिए देर रात तक लोग जमे रहे। घुघुति ग्रुप कुंवर राज पार्टी ने चैती नृत्य, असम का बिहू नृत्य पेश किया। मल्लिका लोक सांस्कृतिक कला समिति हल्द्वानी, पर्वतीय सांस्कृतिक एवं साहित्य कला समिति पिथौरागढ़ के कलाकारों ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। शुक्रवार दिन में नंदादेवी मंदिर प्रांगण में कुमाऊंनी गायन प्रतियोगिता हुई। शनिवार दस सितंबर को ड्योड़ीपोखर से महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा।

अल्मोड़ा। नंदादेवी में हुई गायन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में ज्योति भट्ट, पूजा गोस्वामी, आदित्य नेगी, गौरव जोशी, राधा तिवारी अव्वल रहे। कुमाऊंनी सीनियर वर्ग में ज्योति भट्ट, कमला नेगी, हर्षिता गुरुरानी, जूनियर वर्ग में पूजा गोस्वामी, काव्या गुरुरानी, युवराज सिंह, फिल्मी गायन सीनियर वर्ग में आदित्य नेगी, पुनीत कुमार, काजल भारतीय क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।

जूनियर वर्ग गौरव जोशी प्रथम, मीरा द्वितीय, गायन सुपर सीनियर महिला वर्ग में राधा तिवारी, दीपा जोशी, सुंदर तिवारी ने पहला, दूसरा, तृतीय स्थान पाया। निर्णायक महिपाल सिंह, अनिल सनवाल, जीवन आर्या थे। मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप टम्टा, विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, राजा भैया थे। संचालन तारा जोशी, मनोज सनवाल ने किया।

अल्मोड़ा। नंदादेवी महोत्सव में कुमाऊंनी भाषा क्लब द्वारा उत्तराखंड में नंदा राजजात यात्रा विषय पर कुमाऊंनी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नरेंद्र कुमार प्रथम, रवि कुमार द्वितीय, कृष्ण तिवारी तृतीय रहे। निधि त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार मिला।

निर्णायक धाराबल्लभ पांडे, पान सिंह राणा, रूप सिंह बिष्ट थे। मुख्य अतिथि साहित्यकार कपिलेश भोज, अध्यक्षता दूरसंचार विभाग के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चंद्र पांडे, संचालन पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, अनीता कनवाल, कमलेंद्र जोशी, रवि बोरा, केबी पांडे, हिमानी तिवारी आदि थे।

अल्मोड़ा। नंदादेवी महोत्सव को देखते हुए रविवार 11 सितंबर को अल्मोड़ा बाजार खुला रहेगा। इसके बजाए 13 सितंबर मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। नगर व्यापार मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

रविवार 11 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा का डोला निकलेगा। इसको देखते हुए नगर व्यापार मंडल ने रविवार को बाजार खुला रखने का निर्णय लिया है। बैठक में नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, दीपेश जोशी, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव अमित साह, वकुल साह, कोषाध्यक्ष विजय भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें