फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशौला बडियार में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री की जनसभा

Fri, 09 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जागेश्वर विधानसभा को फतह करने के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। टम्टा दशौला बडियार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन


टम्टा ने दशौला बडियार, भनोली, चगेठी, डुंगरा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। दशौला बडियार में हुई सभा में टम्टा ने कहा कि आम जनमानस को कपड़ा मंत्रालय से जोड़ा जाएगा। हैंडलूम सहित लघु कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। पिरूल से कपड़ा बनाने की नई तकनीकों का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ जनता को उठाना चाहिए। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता सौंपेगी।
विज्ञापन


सभा में जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे, रमेश बहुगुणा, नरेंद्र बिष्ट, मंजू बिष्ट आदि ने विचार रखे। महामंत्री भुवन तिवारी, प्रकाश ने संचालन किया। कार्यक्रम में मनोज पंत, जगदीश भट्ट, घनश्यम तिवारी, पूरन पालीवाल, बालम चिलवाल, शंकर सिंह, गणेश बिष्ट, बलवंत गैड़ा, गोधन सिंह, दीपक पांडे, देवेंद्र बोरा, बालम कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें