अल्मोड़ा। कैबिनेट और प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने जिला, राज्य योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए मिले धन जन उपयोगी कार्यों के लिए खर्च किया जाए।
शनिवार को हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ कतई समझौता न किया जाए। विकास कार्यों को हर हाल में समय से पूरा किया जाए। उन्होंने बरसात के दौरान प्रभावित मार्गों और गड्डों को सही करने और गड्ढा मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए।आपदा के दौरान जो भी नुकसान हुआ है उसका मुआवजा शीघ्र प्रभावितों को दिया जाए। बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडेय, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।