फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर घाटी क्षेत्र में किसानों के लिए आफत बने बंदर

Mon, 02 Jan 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
फसलों को बर्बाद करते बंदर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमेश्वर घाटी क्षेत्र में बंदरों से किसान परेशान हैं। बंदरों के झुंड खेतों में बोई गेहूं की फसल के अलावा सब्जी और फलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस कारण घाटी क्षेत्र के काश्तकारों का खेती से मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन

सोमेश्वर घाटी क्षेत्र के रैत, सर्प, पल्यूड़ा, हटयूड़ा, मल्लाखोली, टाना, नारंगतोली, बमनफल्यां, रतुराठ, दलमोड़ी, भानाराठ, भंडारी गांव, अर्जुनराठ, चनौदा, बनौड़ा, धूमडग़ांव समेत सभी क्षेत्रों में काश्तकार खेती पर ही निर्भर हैं।

यहां गेहूं, धान, आलू का जहां बहुतायत में उत्पादन होता है वहीं काश्तकार प्लाज, लहसुन, मटर, टमाटर आदि सब्जियां भी उगाते हैं। काश्तकारों की आजीविका खेती पर ही निर्भर है, पर पिछले कुछ सालों से बंदर फसल को नष्ट कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

बंदरों के झुंड गेहूं के पौध उखाड़कर डंठल खा दे रहे हैं, वहीं अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों के आतंक से कई काश्तकारों ने फसल की बुवाई करनी तक छोड़ दी है। काश्तकार घरों के आसपास अपने उपयोग के लिए फसल बो रहे हैं, लेकिन बंदरों के झुंड घरों के आसपास भी फसल बरबाद कर दे रहे हैं। भगाने पर बंदर काटने को आ रहे हैं। इससे बच्चों और महिलाओं को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें