लॉकडाउन में ढील के दौरान अल्मोड़ा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान मिली ढील में सोमवार को सब्जी मंडी स्थित एक मीट विक्रेता की दुकान में मीट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं। कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था। प्रशासन और पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को जागरुक कर रही है लेकिन लोगों नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
अल्मोड़ा की बाजारों में लोगों की भीड़ रही। सब्जी, राशन, दूध की दुकानों में ग्राहकों की लाइन लगी रही। कई सब्जी विक्रेता बगैर मास्क और ग्लव्ज पहने सब्जी बेचते हुए दिखे तो कई ने मास्क नहीं पहन रखा था।
रानीखेत की फल पट्टी क्षेत्र में भी सुनसानी देखी गई। सील किए गए कुरैशियन मोहल्ला, सुदामापुरी, लोअर खड़ी बाजार में भी अफरा-तफरी नहीं है। वहां मोहल्लों में ही लोगों को सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। लोग घरों के अंदर ही रहकर नियमों का पालन कर रहे हैं।