अल्मोड़ा में मांस की दुकान का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने खाद्यान्न, मछली, मांस की दुकानों का निरीक्षण किया। चेताया कि यदि खाद्यान्न, मांस, मछली के अधिक दाम वसूले गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही वस्तुओं की बिक्री करने के निर्देश दिए।
दल ने लाला बाजार, मछली बाजार, धार की तूनी, एनटीडी, धारानौला, ऑफीसर्स कालोनी में खाद्य पदार्थों और मांस, मछली की दुकानों का निरीक्षण किया और सफाई रखने के निर्देश दिए। विक्रेताओं को निर्देश दिए कि खाद्यान्न, मांस, मछली समेत अन्य खाद्य सामान की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि नहीं करें। दल में जिला अभिहीत अधिकारी जीएस रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह आदि शामिल थे।