फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलेखाल में नल से पानी तो नहीं आया, सांप निकला

विज्ञापन
मौलेखाल में नल से निकला सांप। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत कई गांवों में शुक्रवार दूसरे दिन भी पानी नहीं आया। मौलेखाल में नल से पानी तो नहीं आया, लेकिन सांप का बच्चा निकल गया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा शहर में भी पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में 18 एमएलडी पानी के स्थान पर करीब आठ एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो पा रही है। जिसके चलते शहर के कई मोहल्लों में लोगों को एक दिन बाद पानी मिल रहा है।
ऐसे में लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। कई लोग नौलों से पानी लाकर भी गुजारा कर रहे हैं। उधर सल्ट ब्लॉक के दर्जनभर के अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंपों से पानी लाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौलेखाल में पान सिंह स्टैंड पोस्ट पर लोग पानी आने का इंतजार कर रहे थे। नल से पानी तो नहीं आया लेकिन सांप के बच्चा निकल गया। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में पानी के खाली टैंकों में कीड़े और सांप घुुस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें