फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी परिसर बना अराजक तत्वों का अड्डा

विज्ञापन
जीआईसी अल्मोड़ा में अराजक तत्वों द्वारा रात्रि में मदिरा पीकर छोड़ी गई खाली बोतलें और फेंका गया ? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। छुट्टी के उपरांत विद्यालय परिसर में अराजक तत्वों का घूमते रहना आम हो गया है। शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने विद्यालय के रसायन विज्ञान भंडार गृह के बाहर शराब, बीयर और मांस का सेवन किया और खाली बोतलें वहीं छोड़ गए। इसके अलावा विद्यालय भवन को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति और अभिभावक संघ ने इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भी दिया है।
विज्ञापन

जीआईसी के मुख्य परिसर के रास्ते के दूसरे ओर मध्याह्न भोजन कक्ष, संगीत कक्ष, जूनियर कक्षा कक्ष, इंटरमीडिएट जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला और जूनियर ब्लॉक स्थित है। इन भवनों की चहारदीवारी नहीं है।
छुट्टी होने के उपरांत इन भवनों के आसपास अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। रात्रि में अराजक तत्व यहां शराब और मांस का सेवन करते हैं। कई बार यह अराजक तत्व यहां शौच भी कर जाते हैं। कुछ समय पूर्व अराजक तत्वों ने जीव विज्ञान कक्ष और रसायन विज्ञान भंडार गृह, लैक्चर थियेटर को भी नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने यहां शराब, बीयर और मांस का सेवन किया और खाली बोतलें छोड़ गए। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोविंद राम, विमला देवी, गीता भट्ट, उमेश गुणवंत आदि ने डीएम और एसएसपी को इस संबंध में ज्ञापन देकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें