फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट ब्लॉक में तालाबंदी

Fri, 01 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल/द्वाराहाट  (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सल्ट ब्लॉक में तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौलेखाल/द्वाराहाट  (अल्मोड़ा)। क्षेत्र प्रमुख के वित्तीय अधिकारों में की गई कटौती के विरोध में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बृहस्पतिवार को ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर  प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ  नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान करीब एक घंटा ब्लाक कार्यालय में कामकाज ठप रहा।  
विज्ञापन


क्षेत्र प्रमुख के वित्तीय अधिकारों में की गई कटौती से गुस्साए  क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र प्रमुख के वित्तीय अधिकारों में कटौती करने से विकास कार्यों पर विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र प्रमुख के वित्तीय अधिकार में कटौती किसी भी  स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तालाबंदी के दौरान ब्लाक कार्यालय में करीब एक घंटा कामकाज ठप रहा। बाद में डीडीओ को ज्ञापन भेजा गया।  तालाबंदी करने वालों में ब्लाक प्रमुख मुन्नी आर्या, ज्येष्ठ उप प्रमुख कुंदन  बिष्ट, कनिष्ठ उप प्रमुख अनीता भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभन बोरा, महेंद्र  रावत, हरीश बंगारी, बची सिंह, गणेश सिंह, शंभू रावत, जस राम, गोपाल रावत  आदि शामिल थे।
विज्ञापन


उधर द्वाराहाट में पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट के नेतृत्व में विकासखंड मुख्यालय में तालाबंदी कर दी। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी गई।
ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट ने कहा कि वित्तीय अधिकारों में कटौती होने से क्षेत्र का विकास प्रभावित होगा।

तालाबंदी करने वालों में प्रमुख ममता भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह किरौला, राधिका देवी, नरेंद्र अधिकारी, लाली राम, दीपक बिष्ट, हरीश अधिकारी, सरस्वती देवी, किशन राम तथा जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें