फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरूआती बारिश भी नहीं झेल सकी पुलिया

Sun, 26 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
मामूली बारिश में टूटी पुलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां कफड़ा क्षेत्र में विधायक निधि से बनी पुलिया शुरूआती बरसात भी नहीं झेल सकी। करीब 2.50 लाख रुपये की लागत से बनी इस पुलिया के ध्वस्त होने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


छबीसा, मेल्टा दो गांवों को कफड़ा-नौगांव मार्ग से लिंक करने के लिए यह पुलिया बनाई गई थी, जबकि पहले से ही यहां पर तीन अन्य पुलिया भी बनी हैं। इस स्थान पर 2002 में डेढ़ लाख की लागत से विधायक निधि से बने पुल से जनता को लाभ मिल रहा है। बताया जा रहा है ध्वस्त पुलिया मानकों के अनुसार नहीं बनी है। स्थानीय नागरिकों ने घटना की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें