फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लापता बेटे को ढूंढ रहा था परिवार, डेढ़ साल बाद जंगल में मिला कंकाल, पौड़ी का रहने वाला था श्रवण

Sat, 06 Jan 2024 04:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के मरचूला के जंगल में डेढ़ साल पहले लापता पौड़ी के युवक का कंकाल मिला है। जानकारी के मुताबिक, युवक दिल्ली में नौकरी करता था, जो अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के मरचूला के जंगल में डेढ़ साल पूर्व लापता पौड़ी के युवक का कंकाल मिला है। जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वन कर्मियों को सफाई के दौरान उसका कंकाल मिला।

विज्ञापन

 
शनिवार सुबह वन कर्मी मरचूला के जंगल की सफाई के लिए पहुंचे। इसी बीच उन्हें एक पेड़ के नीचे मानव कंकाल मिला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर उसकी पैंट की जेब टटोली तो यहां मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान जीवई, पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रवण सिंह (32) पुत्र आनंद सिंह के रूप में हुई।

ये पढ़ें- मामा ने भांजी के साथ की छेड़छाड़: मां और मौसी ने बच्ची से मारपीट कर चुप रहने की दी हिदायत, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक दिल्ली में नौकरी करता था जो डेढ़ साल पूर्व अचानक लापता हो गया। तब परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक पेड़ पर रस्सी लटकी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पांच-छह माह पूर्व युवक इस रस्सी के सहारे फंदे पर झूला, इससे उसकी मौत हो गई। लंबा समय होने से शव कंकाल में बदल गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रानीखेत उप जिला चिकित्सालय से चिकित्कों की टीम ने सीएचसी सल्ट पहुंचकर पोस्टमार्टम किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें