विद्या भारती द्वारा हरिद्वार में सम्मानित जिले के शिक्षक।
- फोटो : amar ujala
विद्या भारती उत्तराखंड द्वारा शिक्षा में गुणात्मक विकास को नवाचार और अभिनय प्रयोगों के लिए राज्य के प्रत्येक ब्लाक से माध्यमिक, जूनियर और प्राथमिक संवर्ग के एक-एक शिक्षक को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जिले के 16 शिक्षकों ने भागीदारी की।
सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कालेज मायापुर हरिद्वार में 16 जनवरी को हुए कार्यक्रम में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और विद्या भारती के अखिल संगठन मंत्री काशीपति ने शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डायट अल्मोड़ा के शिक्षक डॉ. हरीश जोशी, जूहा धन्यान के शिक्षक डॉ. कैलाश डोलिया, जूहा चंद्रकोट के शिक्षक हरेंद्र सिंह बिष्ट, प्राथमिक विद्यालय धौलछीना के उम्मेद सिंह मनराल, जूहा उड्यूड़ा के राजेंद्र सिंह मनराल, जीआईसी सलौंज के हुकुम सिंह पलियाल, कन्या जूहा जैनोली की गीतिका जोशी, जीआईसी बग्वालीपोखर के अजय जोशी, जूहा छिताड़ के विष्णु दत्त फुलोरिया, जीजीआईसी चौखुटिया की नंदी शर्मा, प्राथमिक विद्यालय बधाण के कैलाश चंद्र अधिकारी, जूहा मूनियाचौरा के कृपाल सिंह शीला, जूहा डभरा सौराल के मनोज कुमार पांडे, प्राथमिक विद्यालय देवायल के शिक्षक प्रेम सिंह मौहारी, प्राथमिक विद्यालाय नैल के रुपेश कुमार जोशी, प्राथमिक विद्यालय गजार की शिक्षिका मीना पड़लिया शामिल हैं ।