अल्मोड़ा। बीएसएनएल को फोर जी स्पैक्ट्रम आवंटित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा एसएसए के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत जिले के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने महाप्रबंधक कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल की भूमि, संपत्ति को डॉट से बीएसएनएल में स्थानांतरण करने की प्रक्रिया अपनायी जाए। बीएसएनएल को सरकार द्वारा बैंक लोन देने, बीएसएनएल कर्मचारियों और अधिकारियों को तृतीय वेतनमान जल्द देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के टावरों का संचालन तथा मरम्मत को ठेकेदारी प्रथा में देने की योजना रद्द की जानी चाहिए। द्वितीय वेतनमान से संबंधित त्रुटियों को दूर किया जाए। इस मौके पर पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
सभा में संगठन के सचिव जीएस कार्की, विजय बिनवाल, मोहन गुसाई ने विचार रखे। धरने देने वालों उप महाप्रबंधक डॉ. डीके लोहनी, आंतरिक वृत सलाहकार पीडी त्यागी, सहायक महाप्रबंधक सीसी रजवार, मंडल अभियंता एससी तिवारी, लेखा अधिकारी चंद्रशेखर कांडपाल, अनीता जोशी, संदीप सूठा, जीसी तिवारी, विकास मेहरा, एमसी पांडे, मनीष पंत, देवेंद्र कुमार, पंकज कांडपाल, सुरेश चंद्रा, चंद्रा उप्रेती, उमेश किरौला, दीपा जोशी, डीडी लखेड़ा, बीडी जोशी, मोहन सिंह गुंसाई, गणेश जंगपांगी, भूपाल सिंह, पान सिंह, हर्ष सिंह बिष्ट, गंगा राम, देवेंद्र परिहार, केएस मर्तोलिया, भुवन पंचोली, ललिता भट्ट, सरस्वती देवी आदि शामिल थे।