फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर छह बूथ

Tue, 07 Feb 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में छह हजार फुट और इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में छह पोलिंग बूथ हैं। दिलचस्प बात यह है कि अधिक ऊंचाई वाले यह बूथ जिले की हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक हैं। मौसम खराब होने पर इन अधिक ऊंचाई वाले बूथों में बर्फबारी की काफी संभावना बनी रहेगी। इसलिए पोलिंग पार्टियों को इन बूथों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले में अल्मोड़ा, जागेश्वर, रानीखेत, सोमेश्वर, द्वाराहाट, सल्ट कुल छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इन छह विधानसभा क्षेत्रों में छह बूथ छह हजार, इससे अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं। दिलचस्प बात यह है कि छह हजार, इससे अधिक ऊंचाई वाले यह बूथ हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक हैं। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल दोघोड़िया सबसे अधिक 7191 फुट की ऊंचाई में स्थित है।

अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल स्याहीगूंठ 7183, द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में स्थित जीआईसी दूनागिरी का बूथ 7000 फुट की ऊंचाई पर है, जबकि रानीखेत विधानसभा क्षेत्र चौबटिया कैंट बूथ, सल्ट का सराईखेत बूथ, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में स्थित डीडा बूथ छह-छह हजार फुट की ऊंचाई में स्थित हैं। इन बारिश होने की स्थित में इन अधिक ऊंचाई वाले बूथों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


इधर जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि अधिक ऊंचाई वाले इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने, रास्तों को खोलने के लिए व्यवस्था की जा रही है। अगर बर्फबारी हुई तो रास्तों को खोलने के लिए गैंग तैनात रहेगी। बर्फ में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि इन पोलिंग बूथों में वोट देने आने वाले लोगों को अधिकतम एक किमी पैदल चलना होगा। इसलिए मौसम खराब होने पर भी मतदान प्रभावित नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें