फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का मातम: बराथ गांव के छह लोगों की मरचूला हादसे में चले गई जान, हर तरफ छाया शोक; घरों में नहीं जले चूल्हे

Tue, 05 Nov 2024 09:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा बस हादसे में बराथ गांव के छह लोगों की मौत हो गई है। देर शाम जब शव गांव पहुंचे तो हर कोई चीत्कार उठा। ग्रामीणों ने मौत का ऐसा मंजर शायद ही पहले कभी देखा हो।
विज्ञापन
बराथ गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बराथ गांव में मरचूला बस हादसे के बाद मौत का मातम पसरा है। गांव के देवर-भाभी समेत छह लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। देर शाम जब गांव शव पहुंचे तो हर कोई चीत्कार उठा। ग्रामीणों ने मौत का ऐसा मंजर शायद ही पहले कभी देखा हो।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bus Accident: मुझे मम्मी के पास जाना है...हादसे में चार साल की शिवानी ने खो दिए मां-बाप, रोती-बिलखती रही मासूम

मृतकों के शव लेने के लिए मरचूला आए ग्राम प्रधान के पति विजय पाल ने बताया कि इस हादसे में उनके गांव के रहने वाले राकेश ध्यानी (35), उनकी बेटी मानसी (सात), दीपक रावत (30), दीपक रावत का बेटा आरव (6) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राकेश ध्यानी गांव में दुकान चलाते थे। दीपक रावत की हरिद्वार की एक फैक्टरी में दो महीने पहले ही नौकरी लगी थी। अन्य मृतक देवेंद्र सिंह और उसकी भाभी सुमन की भी हादसे में मौत हो गई। ये दोनों रामनगर के पीरूमदारा में रहते थे। इनके शव पीरूमदारा ले जाए गए हैं। प्रधान सरस्वती देवी और उनके पति ने बताया कि गांव में हर तरफ शोक छाया है। कई दिन तक चूल्हे भी नहीं जलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें