फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह-छह फुट की दूरी, परीक्षार्थियों के लिए जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं। कोरोना के कारण इस बार छात्र एक-दूसरे से कम से कम छह फुट दूर बैठकर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की ओर से इस बाद अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 सितंबर से कराई जा रही हैं। इसका छात्रों की ओर से विरोध भी किया जा रहा है। इधर परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज होने लगी हैं। कोरोना संक्रमण के बीच सुरक्षा के लिहाज से विवि अपनी पूरी व्यवस्थाएं कर रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षार्थियों के बैठने के लिए छह-छह फुट की दूरी पर कुर्सी-मेज लगा दिए गए हैं। विवि की ओर से परीक्षा केंद्र में आने से पहले हर छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, मास्क आदि अनिवार्य रूप से पहने होने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें