फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण को पहुंची एमसीआई की टीम बैरंग लौटी

विज्ञापन
अल्मोड़ा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एमसीआई की टीम बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के लिए पहुंची। सुबह विकास भवन स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंची टीम को यहां स्थानीय अवकाश की जानकारी मिली। इस कारण टीम को बगैर निरीक्षण के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में इसी साल एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू कराने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। मेडिकल कॉलेज के भवनों का निर्माण अंतिम चरण पर है। इसके अलावा दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के लिए 27 नए डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। मेडिकल बृहस्पतिवार की सुबह एमसीआई की टीम निरीक्षण के लिए विकास भवन से लगे मेडिकल कॉलेज परिसर में पहुंच गई लेकिन स्थानीय अवकाश होने के कारण वहां ताला लटका हुआ था। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने 10 सितंबर को स्थानीय स्तर पर अवकाश की घोषणा की थी, जिसकी जानकारी टीम को नहीं थी। नियम के अनुसार अवकाश के दिन निरीक्षण नहीं किया जाता है, जिसके चलते टीम लौट गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि अवकाश की जानकारी मिलने के बाद बाहर से पहुंची तीन सदस्यीय टीम लौट गई। एमसीआई की टीम दोबारा कभी भी निरीक्षण के लिए अल्मोड़ा पहुंच सकती है। बता दें कि एमसीआई की टीम पूर्व में तीन बार अल्मोड़ा कॉलेज का निरीक्षण कर चुकी है लेकिन फैकल्टी में डॉक्टरों समेत कुछ अन्य कमियों के कारण आज तक मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी नहीं मिल सकी है।
नौ डॉक्टर कार्यमुक्त, पांच ने संभाला कार्यभार
हल्द्वानी/अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा में एमबीबीएस की मान्यता लेने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से बृहस्पतिवार को नौ डाक्टरों को रिलीव कर दिया गया। इनमें पीडियाट्रिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आर्या, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. केएस शाही, एनेस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता भंडारी, प्रोफेसर डॉ. उषा रावत, आर्थोपेडिक्स विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. वंदना बिष्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गरिमा खन्ना, एसोसिएट प्रोफेसर ईएनटी विभाग के डॉ. वैभव कुच्छल और जनरल सर्जरी के डॉ. पंकज कुमार वर्मा शामिल हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि सभी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। इधर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार आर्य, डॉ. ऊषा रावत, एसोसिएट प्रो. डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. वंदना बिष्ट, डॉ. वैभव कुच्छल ने कार्यभार संभाल लिया है। चार अन्य डॉक्टर भी जल्द कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें