अल्मोड़ा के चौकुना गांव में भाईयों की कलाई में राखी बांधती बहने।
- फोटो : अमर उजाला
भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घ जीवन की कामना की। भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देकर उपहार दिए। घरों में विशेष पकवान बनाकर मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। पंडितों ने यजमानों को रक्षा सूत्र भी बांधा।
रक्षाबंधन पर कई स्थानों पर सामूहिक रूप से हुए उपाकर्म संस्कार कर लोगों ने नई जनेऊ धारण की। रक्षाबंधन पर्व पर खासकर छोटे बच्चों में भारी उत्साह दिखाई दिया। मिठाई की दुकानों भी भीड़ लगी रही। जिले के लमगड़ा, जैंती, सोमेश्वर, दन्यां, मौलेखाल, भिकियासैंण, देघाट आदि ग्रामीण इलाकों में भी रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया।