फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कोसी में फिर आई सिल्ट, सात घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले भर में मंगलवार को रात हुई बारिश के कारण कोसी बैराज में एक बार फिर सिल्ट की समस्या पैदा हो गई है। सिल्ट आने के कारण मंगलवार की रात कोसी स्थित पंप हाउस में पानी की पंपिंग बाधित हो गई। करीब सात घंटे तक पंपिंग न होने के कारण बुधवार को नगर के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति निर्धारित समय पर नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बारिश के कारण कोसी की सहायक नदियों से गंदगी कोसी बैराज में एकत्र हो गई। देर रात पंप हाऊस में पानी की पंपिंग ठप गई। बुधवार की सुबह करीब सात घंटे बाद बड़ी मुश्किल से पानी की पंपिंग शुरू हुई। जिस कारण जिला मुख्यालय के अनेक क्षेत्रों में निर्धारित समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। देर शाम जल संस्थान ने कुछ जगहों पर पानी की आपूर्ति की लेकिन मटमैला पानी आने के कारण उपभोक्ताओं को पेयजल के लिए फिर से प्राकृतिक स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ी। जल संस्थान केएई मंजुल मेहता ने बताया कि बारिश के कारण सिल्ट की समस्या आने के कारण पंपिंग बाधित हुई थी। लेकिन अब आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें