फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : गोकुल में बजत है बधैया नंद के घर जन्मे कन्हैया...

Fri, 04 Sep 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के रणाऊं में कान्हा बना वैभव सिंह बगड़वाल।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला पूरी तरह कृष्णमय और भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी जहां शंख ध्वनि और पारंपरिक भजनों के बीच लोगों ने कान्हा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगीं। गोकुल में बजत है बधैया नंद के घर जन्मे कन्हैया... आदि भजनों से जिला गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की उमंग से जिला कृष्णमय हो उठा। बच्चे से लेकर बूढ़ों में जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने सुबह स्नान-ध्यान कर व्रत रखा। लोगों ने दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और जगह-जगह झांकियां सजाईं। प्रात: काल से ही लोगों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। नगर के थाना बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रघुनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों और घरों में भजन कीर्तन भी हुए। इस दौरान मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना करिओ शृंगार नजर तोहे लग जाएगी.., बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया का करे यशोदा मैय्या..., श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी..., गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो... समेत कई भजन गाए गए। कई बच्चों ने पहली बार जन्माष्टमी पर्व मनाया। पहली बार कान्हा बने बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। कान्हा के वेश में सजे धजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें