फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 43 लाख से संवरेगा ऐतिहासिक शिव मंंदिर, धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख

Fri, 04 Sep 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड का भिकियासैंण स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग ने 43 लाख रुपये से मंदिर को संवारने की कवायद शुरू कर दी है। योजना के तहत मंदिर को सहेजकर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मंदिर में सौंदर्यीकरण के लिए विभाग को शासन से बजट भी अवमुक्त हो गया है।
विज्ञापन

भिकियासैंण का प्राचीन शिव मंदिर लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की की आस्था का केंद्र रहा है। सावन के महीने और महाशिवरात्रि सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। वहीं मंदिर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ग्रामीण निर्माण विभाग 43.29 लाख रुपये से मंदिर का सौंदर्यीकरण कर यहां पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार करेगा। मंदिर में विकास कार्यों के लिए शासन से बजट अवमुक्त हो गया है। योजना के धरातल पर उतरने से मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे।

स्वरोजगार के खुलेंगे नए द्वार
मंदिर धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से यहां के स्थानीय लोग होम स्टे, रेस्टोरेंट, पूजा सामग्री की दुकानें लगा कर स्वरोजगार से जुड़ेंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। वहीं स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मंदिर का सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। - निशांत सिखवाल, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें