फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: टकोली में श्रीबांके बिहारी मंदिर दर्शनों के लिए तैयार

Mon, 11 May 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। दन्या क्षेत्र के टकोली में पौराणिक स्थापत्य शैली में निर्मित श्रीबांके बिहारी मंदिर अब अपने भव्य स्वरूप में दर्शनों के लिए तैयार है। मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा जिसके पहले क्षेत्रवासियों की ओर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मथुरा से विशेष रूप से लाई गई भगवान बांके बिहारी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


मंदिर का निर्माण क्षेत्रवासियों के सहयोग से अत्यंत कलात्मक और पौराणिक शैली में कराया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मंदिर भविष्य में धार्मिक पर्यटन और आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। मंदिर में स्थापित की जा रही भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा मथुरा से लाई गई है। मंदिर की स्थापना पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश जोशी एवं उनके परिवार द्वारा कराई गई है। जोशी परिवार का कहना है कि यह मंदिर समस्त क्षेत्रवासियों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान के दर्शन करने, प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें