फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्टिया सोमनाथ मेले में बिखरी कुमाऊंनी संस्कृति की छटा, फौजी ललित मोहन जोशी ने बांधा समां

Mon, 11 May 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े सल्टिया सोमनाथ मेले में सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान कुमाऊंनी लोक संस्कृति की रंगारंग छटा बिखरी। लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। उनके लोकप्रिय कुमाऊंनी गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन


मेले में कन्होणी आल और मासी आल क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, निशानों और धार्मिक उत्साह के साथ मेलार्थियों के जत्थे पहुंचे। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने मेलार्थियों का भव्य स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत और उत्साहपूर्ण माहौल से पूरा मेला परिसर गुलजार रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फौजी ललित मोहन जोशी ने एक से बढ़कर एक कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी उत्साह के साथ झूमती नजर आईं। देर रात तक चले कार्यक्रमों में दर्शकों की भारी भीड़ बनी रही। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने लोक संस्कृति और पारंपरिक आयोजनों का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल सिंह शाही, सल्ट विधायक प्रतिनिधि कुंदन लाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रेवती देवी, ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त और जिला पंचायत सदस्य किरण नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
वहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, कैलाश भट्ट, जितेंद्र बंगारी, चंदन सिंह, गोपाल गिरी, दया मासीवाल, संतोष गोरखा और संतोष मासीवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरधर बिष्ट और गोपाल मासीवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें