फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला 16 जुलाई से शुरू होगा

विज्ञापन
श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर जागेश्वर टीआरसी में अधिकारियों की बैठक लेतीं डीएम वंदना। संवा - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में प्रसिद्ध श्रावणी मेला 16 जुलाई हरेला पर्व से शुरू होगा। जागेश्वर मंदिर समिति की अध्यक्ष डीएम वंदना ने श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर टीआरसी में बैठक ली। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने अराजकता फैलाने वालों और मनमानी करने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से पूर्व ही सभी तैयारियां पूरी कर लें। मेले में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाएं। संपूर्ण मेला अवधि में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने और कचरे के निस्तारण करने के निर्देश दिए। पानी, बिजली आपूर्ति करने और मेला अवधि में डाक्टर की तैनाती के निर्देश भी दिए।
उन्होंने क्षेत्र में लगातार फॉगिंग, सैनिटाइजेशन करने को कहा। खाद्य और आबकारी विभाग को लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने को निर्देशित किया। बैठक में एसएसपी प्रदीप कुमार राय, जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, मंदिर के पुजारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सीएम को दिया उद्घाटन का न्योता
धौलछीना (अल्मोड़ा)। जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें 16 जुलाई को जागेश्वर धाम में शुरू हो रहे प्रसिद्ध श्रावणी मेले के उद्घाटन के लिए आमंत्रण दिया। सीएम ने मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया है। वहां पर पंडित हेमंत भट्ट (कैलाश), पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह नेगी, जीवन पिपलिया आदि थे। संवाद
आरतोला से जागेश्वर धाम तक होगा पौधरोपण
अल्मोड़ा। श्रावणी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम 16 जुलाई को हरेला भी है। डीएम ने जागेश्वर क्षेत्र में पौधरोपण का बड़ा आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरतोला से जागेश्वर धाम तक सड़क के दोनों ओर पौधरोपण करवाने के लिए शिक्षा विभाग और वन विभाग को निर्देशित किया है। संवाद
एसएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
अल्मोड़ा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने जागेश्वर धाम में लगने वाले श्रावणी मेले को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। एसएसपी ने थानाध्यक्ष दन्यां सुशील कुमार को अराजकता और मनमानी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें