फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों के सम्मुख गहराया रोजी रोटी का संकट

विज्ञापन
अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों का दुखड़ा सुनती राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मीना बाजार क्षेत्र के अग्नि प्रभावित दुकानदारों के सम्मुख रोजी रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। शनिवार की तड़के भीषण अग्निकांड में यहां 11 दुकानें राख हो गई, जिसके चलते दुकानदारों को लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन

इधर, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने दुकानदारों से मुलाकात कर सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। साह ने रविवार को प्रत्येक प्रभावित व्यवसायी से मुलाकात की।
व्यापारियों ने कहा कि कोरोना के चलते व्यापारियों पर पहले ही मार पड़ी थी लेकिन अग्निकांड ने रही सही कसर भी पूरी कर दी है अब उनके सम्मुख रोजी रोटी का घोर संकट खड़ा हो गया है। दुकानों में सारा सामान जल चुका है। व्यापारियों का कहना है यदि इस मुश्किल वक्त में सरकार की तरफ से मुआवजा मिलता तो कुछ राहत मिल जाती।
विज्ञापन

मीना बाजार के अग्निकांड प्रभावित दुकानदारों के प्रति पूरी सहानुभूति है। कोरोनाकाल में दुकानदारों पर दोहरी मार पड़ी है। मुख्यमंत्री से इस मामले में राहत कोष से मदद की मांग की गई है। बाहर होने के कारण उनके बीच नहीं पहुंच सका। अलबत्ता कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ खड़े रहे। शीघ्र ही दुकानदारों के बीच आकर उनकी आकांक्षाओं का पूरा करने का प्रयास करूंगा। -करन माहरा, विधायक रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें