फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के लिए संवेदनशील जगहों  शीघ्र चिन्हित करने के निर्देश

Thu, 23 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
: बागेश्वर में बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और एनएच के अधिकारियों को दुर्घटना के लिए संवेदनशील स्थलों को शीघ्र चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों में जहां कहीं भी मलबा पड़ा हो उसे तत्काल हटाएं। क्षतिग्रस्त मार्गों को शीघ्र ठीक कराएं। जगह जगह पर रोड साइनबोर्ड लगाकर वहां पैराफीटिंग अवश्य कराएं। 


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने लोनिवि को मोड़ों पर अनिवार्य रूप से साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। पहाड़ी की तरफ बरसात में पानी की निकासी हेतु साईड ड्रेनेज की व्यवस्था होनी चाहिए। लोनिवि, पीएमजीएसवाई और एनएच के अधिकारी पक्के मार्गों में जहां डामर उखड़ चुका है। गड्ढे बने हैं उनमें डामरीकरण कराना सुनिश्चित करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को क्षतिग्रस्त मार्गों की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन



डीएम ने सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग को स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता रैली आयोजित करने को कहा। उच्च न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना सुनिश्चित करें। परिवहन विभाग को ओवर लोडिंग और शराब पीकर वाहन संचालन करने वालों पर कड़ी निगरानी के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन



डीएम ने पुलिस को सड़क पर खड़े किए खराब वाहनों को हटाने और ट्रैफिक पुलिस को वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देशित किया। एसपी सुखवीर सिंह ने बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने पर बल दिया। पेट्रोल पंप स्वामियों को मार्ग की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने और बिना हेलमेट वाले को ईंधन न देने का सुझाव दिया।  एसएस जंगपांगी, सीओ कपकोट महेश जोशी, ईई लोनिवि आरके पुनेठा बागेश्वर, केके तिलारा कपकोट, एआरटीओ पूजा नयाल आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें