महाविद्यालय गरुड़ में रोवर रेंजर्स का तीन दिवसीय शिविर दया कर दान भक्ति का...प्रार्थना सभा के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रेम प्रकाश ने कहा कि जीवन में अनुशासन बढ़कर कोई चीज नहीं है।
उन्होंने कहा कि अनुशासित व्यक्ति को हर मुकाम पर सफलता मिलती है। कहा कि दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना प्रार्थना में जीवन का हर भाव छिपा है। अनुशासन हमारा जीवन है। देश के भक्ति गीत और अनुशासन हमें मंजिल दिला सकता है। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. हेम चंद्र दुबे ने कहा कि साहित्य, संगीत, और कला रोवर रेंजर के उपयोगी है। नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारना वर्तमान आवश्यकता है।
रोवर रेंजर्स के प्रभारी डा. शिव प्रकाश राय ने तीन दिवसीय शिविर के दौरान हुए क्रिया कलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर अवधेश तिवारी ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की उन्नति में रोवर रेंजर्स का अहम योगदान है। समापन समारोह में डा. अब्दुल बहाव, डा. विभा राघव, मनोज कुमार हिमांशु सिंह गणेश गिरी, पूजा पिरसाली, जया आदि ने विचार रखे। शिविर के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले छात्र छात्राओं के महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रमाण पत्र दिए। संचालन डा. शिव प्रकाश राय ने किया।