फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्वास्थ्य निदेशक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में निरीक्षण के दौरान निर्देश देतीं मंडल निदेशक शैलजा भट्ट। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मंडलीय स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. शैलजा भट्ट ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल अल्मोड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को अस्पताल में कोरोना जांच के लिए ट्रूनेट और आरटीपीसीआर मशीन लगाने के संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी से लेकर सभी वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। अस्पताल में कोविड जांच के लिए ट्रूनेट और आरटीपीसीआर मशीन नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मात्र रेपिड टेस्ट हो रहे हैं, जबकि संक्रमण के बीच आरटीपीसीआर और ट्रूनेट से भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत से ट्रूनेट और आरटीपीसीआर मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें