फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में धासम की टीम ने बलसा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के धामस में धामस प्रीमियर लीग (डीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता उद्घाटन मैच में धामस से बलसा पराजित किया।
विज्ञापन

इस मैच में धामस की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसला की पूरी टीम सौ रन पर ही सिमट गई। धामस की टीम ने 26 रन से मैच जीत लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल, भगवत सिंह, गोपाल तिवारी, प्रधान निर्मल कुमार, पालिका सभासद राजेंद्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह अधिकारी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता , रोहित शैली, हेम जोशी, आयोजक मंडल के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, सोनू बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, सागर बिष्ट, किशन बिष्ट, रोहित बिष्ट, नीरज बिष्ट, गणेश बिष्ट, गोविंद बिष्ट आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें