एनएच पर भरान के लिए डाली गई मिट्टी बनीं मुसीबत
- फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जालली क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज केमू की रामनगर-द्वाराहाट-जालली बस सेवा को फिर संचालित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बस लंबे समय से सेवा नहीं दे रही है। पहले यह बस मासी से जालली, रानीखेत होते हुए नियमित रूप से हल्द्वानी चलती थी। सेवा बंद होने से यात्रियों को भारी मुश्किलें हो रही है।
जालली, दौला, सिमलगांव, बाराखाम क्षेत्र की जनता सरकारी कार्यों के लिए ब्लॉक, तहसील जाती रहती है। जबकि अधिकांश व्यापारियों का सामान भी रामनगर से ही आता है। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश पांडे, कनिष्ठ प्रमुख चंद्रशेखर चौधरी, प्रधान गंगा खाती, गणेश जोशी, गिरीश जोशी, पंकज पांडे, सतीश चंद्र, प्रेम राम, गोकुलानंद आदि शामिल थे।