द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केईसी) में संचालित सात ट्रेडों में प्रथम वर्ष के लिए द्वितीय काउंसलिंग का कार्य संपन्न हो चुका है। यहां सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग और बायो केमिकल इंजीनियरिंग आदि ट्रेड संचालित हैं।
संस्थान के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि एक से पांच अगस्त तक प्रथम वर्ष के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नौ अगस्त से प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू होगी, जबकि इन्हीं ट्रेडों के द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष, एमसीए पाठ्यक्रमों की पढ़ाई 27 जुलाई को शुरू हो गई थी। इन ट्रेडों में पठन-पाठन के लिए संविदा पर व्यवस्था की गई है। शिक्षकों के विभिन्न खाली पदों के लिए एक दो माह के भीतर साक्षात्कार होंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीटीकेआईटी में चार वर्षीय इंजीनियरिंग के सात और तीन वर्षीय एमटेक सीए के कुल 8 ट्रेड संचालित हैं। इन ट्रेडों के लिए निदेशक, नौ प्रोफेसर, 18 एसोसिएट प्रोफेसर और 56 असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 83 पद स्वीकत हैं। निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया वर्तमान तीन प्रोफेसर, आठ एसोसिएट प्रोफेसर, 32 असिस्टेंट प्रोफेसर और 18 संविदा शिक्षक सहित कुल 61 पद सेवारत हैं।