फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को बैरंग लौटाया

Wed, 04 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
हितचिंतक भवन परिसर और ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेला स्थल से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर द्वाराहाट में आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों से समझाने गए एसडीएम एपी बाजपेयी को बैरंग लौटना पड़ा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पूर्व नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी भी की गई।
विज्ञापन

सुबह आंदोलनकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी की और बाद में धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि 18 दिन बीत जाने के बावजूद शासन प्रशासन के नुमाइंदों को कोई सरोकार नहीं हैं। अब निर्णायक आंदोलन होगा। बाद में वार्ता को पहुंचे एसडीएम एपी बाजपेयी और तहसीलदार धनी राम मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया। कहा कि मामला न्यायालय में चल रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि नगर पंचायत और प्रशासन की मामले में मिलीभगत रही है। अधिकारियों की नाक के नीचे अवैध अतिक्रमण हुआ, लेकिन कहीं से भी कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र अवैध अतिक्रमण नहीं हटता तो अप्रेल माह में स्याल्दे बिखोती मेला भी प्रभावित होगा। संपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, छात्र संघ अध्यक्ष विवेक तिवारी, अनिल चौधरी, धीरेंद्र मठपाल, आशीष वर्मा, जगदीश रौतेला, हरीश सिंह, थानाध्यक्ष अजय शाह, विमला शाह, भुवन चौधरी, मुकुल चौधरी, लाल सिंह, हेम शाह सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो: 04आरकेटी 4पी: द्वाराहाट में धरना प्रदर्शन करते आंदोलनकारी, 5पी: एसडीएम से वार्ता करते आंदोलनकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें