फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शुभम, देवरक्षिता, हर्षित का राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन

Thu, 23 Nov 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी रुड़की (हरिद्वार) में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव में जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले के तीन विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है।
विज्ञापन

जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि परिवहन एवं नवाचार विषय पर हुई सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में शुभम ठाकुर, जूनियर वर्ग में पर्यावरण के लिए जीवनशैली विषय में देवरक्षिता नेगी प्रथम, संचार एवं परिवहन विषय में हर्षित बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तीनों विद्यार्थी राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बलोदी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अत्रेश सयाना, खंड शिक्षाधिकारी चौखुटिया चंदन बिष्ट, हरीश रौतेला, रवि मेहता, प्रेमा बिष्ट, वंदना रौतेला आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें