फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी रानीखेत में विज्ञान महोत्सव

Mon, 09 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भिकियासैंण ब्लॉक पहले ने पहला, मेजबान ताड़ीखेत ब्लॉक के प्रतिभागी दूसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व उद्घाटन करते हुए एसडीएम एपी बाजपेयी ने विज्ञान के इस युग में विज्ञान का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बाजपेयी ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान का युग है। इसलिए समाज के हर व्यक्ति तक विज्ञान का ज्ञान पहुंचना जरूरी है। इसके लिए प्रतिभागियों को आवश्यक कदम उठाने होंगे। पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के आयोजन भी छात्राओं के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी हैं। समय समय पर स्कूलों में इस तरह की प्रतियोगितात्मक गतिविधियों का आयोजन होना चाहिए।

उन्होंने छात्राओं से अनुशासन के बल पर मुकाम पाने का आह्वान किया। इस दौरान छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित तमाम मॉडल पेश किए। अतिथियों ने मॉडलों का निरीक्षण किया। संयोजक प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि बीईओ एचआर राजन ने भी विज्ञान महोत्सव को आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी इसके आयोजन पर जोर दिया। भिकियासैंण पहले, ताड़ीखेत दूसरे, लमगड़ा ब्लॉक तीसरे नंबर पर रहा। पत्रकार विमल सती, डा. विपिन शाह ने निर्णायक थे। डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र ने अध्यक्षता की। वहां पूर्व प्रधानाचार्य हरी सिंह कड़ाकोटी, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शिवराज सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें