शीतलाखेत में डिग्री कॉलेज की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पैनल ने शीतलाखेत में इसका निरीक्षण भी कर लिया है। फिलहाल यह कॉलेज जीआईसी शीतलाखेत के कक्षों में संचालित होगा।
डीएस बिष्ट परिसर के संकायाध्यक्ष प्रो. बीएस बिष्ट के नेतृत्व में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के हिंदी विभाग के प्रो. दया पंत, संस्कृत विभाग के प्रो. मीना पथनी, प्रो. इला शाह, अधिशासी अभियंता के प्रतिनिधि कमल गोयल, नोडल अधिकारी के रूप में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्र राम शामिल थे। डिग्री कॉलेज भतरौंजखान के प्राचार्य डॉ. जीएस रावत निदेशक उच्च शिक्षा के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद थे।