फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने पर स्कूल खुलने से छात्र-छात्राएं दिखे खुश

विज्ञापन
अल्मोड़ा में स्कूल खुलने के बाद स्कूल को जाती छात्राएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सोमवार से स्कूल खुल गए। पहले दिन कक्षा नौवीं से 12वीं के कुल पंजीकृत 29977 बच्चों में 17202 छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। सरकारी स्कूलों में करीब 56 फीसदी उपस्थिति रही। स्कूलों में कोविड गाइड लाइन का पालन किया गया। स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राएं भी खुश दिखे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक स्कूल संचालित हुए। स्कूलों परिसर में सफाई के साथ ही कक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया गया था। स्कूल पहुंचने पर छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था की गई थी। कक्षा कक्षों में छात्र-छात्राओं को एक निश्चित दूरी पर बैठाने की व्यवस्था की गई थी।
पहले दिन कई निजी स्कूल नहीं खुले। इन स्कूलों के प्रशासन का कहना है कि वह छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से स्कूल खोलने को लेकर सहमति पत्र ले रहे हैं। अभिभावकों की राय के बाद स्कूल संचालित करेंगे।
विज्ञापन

इधर सीईओ एचबी चंद ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार स्कूलों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। शासन के निर्देश पर मंगलवार से सीईओ, डीडीओ (बेसिक), बीईओ, उप खंड शिक्षा अधिकारी प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच स्कूलों का भी निरीक्षण करेंगे।
कई दिनों बाद स्कूल खुला है और स्कूल जाने पर अच्छा लगा है। ऑनलाइन पढ़ाई में कई तरह की बाधाएं आ रही थी। अब स्कूल आकर पढ़ाई करने का मौका मिला है। इससे पढ़ाई में मन ज्यादा लगेगा।
हर्षिता शर्मा, कक्षा 11 जीजीआईसी अल्मोड़ा।
लंबे समय बाद स्कूल में कक्षा पढ़ने का मौका मिला। स्कूल में पढ़ाई गए विषय जल्दी में समझ में आ जाते हैं, जबकि ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कतें आती है। कभी नेट कनेक्टिविटी नहीं आई तो कभी अन्य तरह की परेशानी हुई।
विजेता रानी, कक्षा 12 जीजीआईसी अल्मोड़ा।
घर में ऑनलाइन पढ़ाई की पर दिक्कतें भी हुई। अब कई दिनों बाद स्कूल में जाकर कक्षा में पढ़ाई करने आए हैं। इससे राहत मिली। स्कूल में पढ़ाई करने का अलग ही महत्व है। साथी छात्राओं भी विषयों पर चर्चा करने का मौका मिलता है।
आरती आर्या, कक्षा नौ जीजीआईसी अल्मोड़ा
स्कूल की पढ़ाए गए विषय जल्द समझ में आ जाते हैं। विषयों को लेकर शिक्षिकाओं से भी चर्चा कर सकते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई में कई बार नेट कनेक्टिविटी नहीं आती है तो पढ़ाई में भी खलल पड़ता है।
गरिमा मेहरा कक्षा 10 जीजीआईसी अल्मोड़ा
ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन पढ़ाई करने में विद्यार्थियों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। नेट कनेक्टिविटी काफी खराब होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई करने में व्यवधान पड़ा। कई दिनों बाद स्कूल खुलने के बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

कैलाश सिंह धानक, कक्षा 12 सर्वोदय इंटर कालेज जयंती अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें