फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघोटालेबाज असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बहुचर्चित कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले का आरोपी असिस्टेंट डिवि? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। बहुचर्चित कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले में आरोपी असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। घोटाले का मुख्य आरोपी सोसाइटी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप कुमार अस्थाना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीते साल 17 अक्तूबर को बहुचर्चित कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में सोमेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में नामजद वांछित आरोपी बागेश्वर जिले के तहसील कांडा ग्राम बनेगांव निवासी दीपक राम पुत्र जोगा राम को पुलिस ने बागेश्वर के मंडलसेरा से गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना अधिकारी थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दीपक राम कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड के बागेश्वर डिविजन में असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत था। सोसाइटी की सोमेश्वर शाखा में हुए करीब 56 लाख रुपये के घोटाले में चार अन्य आरोपियों के साथ वह भी नामजद था और वह घटना के बाद से ही फरार था। इसी साल 17 जुलाई को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल गोपाल गिरी, सतीश उपाध्याय आदि रहे। एसएसपी पंकज भट्ट ने गिरफ्तारी टीम को एक हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया है।
तीन जिलों में मुकदमा है दर्ज
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले समेत बागेश्वर और पिथारोगढ़ जनपदों में भी आरोपी असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक राम को विरुद्ध सोमेश्वर थाने के अलावा बागेश्वर कोतवाली, बैजनाथ और पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग थाने में भी अभियोग पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें