फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवा संगठन के सदस्यों ने निकाला जुलूस

Thu, 21 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एससी युवाओं ने मांगा हक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बैकलॉग के रिक्त पदों को भरने समेत अन्य मांगों को लेकर एससी एसटी ओबीसी बेरोजगार युवा संगठन ने बुधवार को अल्मोड़ा में जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट में धरना दिया। संगठन ने उत्तराखंड सरकार पर आरक्षित वर्ग के बेरोजागरों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में बैकलॉग के चालीस हजार पद रिक्त हैं, लेकिन उन्हें नहीं भरा जा रहा है। संगठन ने 26 अगस्त से संघर्ष शुरू करने का एलान किया है। संगठन के सदस्य चौघानपाटा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समीप एकत्र हुए। यहां से जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।

कलक्ट्रेट में हुई सभा में वक्ताओं कहा कि उत्तराखंड सरकार एससी, एसटी और ओबीसी युवा बेरोजगारों के हितों की उपेक्षा कर रही है। प्रदेश में बैकलॉग के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार अभियान नहीं चला रही है। उन्होंने संविदा, आउट सोर्सिंग, उपनल से की जा रही नियुक्तियों में आरक्षण के निमयों का पालन करने, सिडकुल में 70 फीसदी पदों पर शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो संगठन के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों से सरकार को सबक सिखाने का आह्वान करेंगे। तय हुआ कि संगठन के माध्यम से शिक्षण के साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए जागृति अभियान चलाया जाएगा। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन समेत विकास कायों में भ्रष्टाचार पर रोष जताया गया।  

जुलूस और सभा में संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र लाल, महासचिव विक्रम राम, उपाध्यक्ष अंबिका दताल, उपसचिव इंदर कुमार, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, सुनेहा टम्टा, सनीता टम्टा, नेहा मिरवाल, शिखा आर्या, सोनू टम्टा, माला, देव राम, दीवान राम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें